भाजपा चंदवा पूर्वी मंडल की बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

बैठक के दौरान मौजूद पदधारी व कार्यकर्तागण. | Prabhat Khabar Network

चंदवा में भाजपा पूर्वी मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

लातेहार: भाजपा चंदवा पूर्वी मंडल कार्यसमिति की मासिक बैठक शुक्रवार को स्थानीय पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह ने की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी राकेश दुबे व पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता भी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद ने किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। सबसे पहले पिछले माह आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। आनेवाले दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष श्री सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया।

सभी मतदान केंद्रों पर चल रहे एसआईआर से संबंधित जानकारियों पर चर्चा हुई। हर माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को हर बूथ पर संचालित करने पर जोर दिया गया।

मौके पर श्रवण गुप्ता, शिवकेश्वर यादव, सुनील मुंडा, आशीष कुमार, चंद्रभूषण केसरी, राजेश गंझू, आशीष लाल, जनक महतो, आदित्य गोप, उमेश गोप, मुरारीलाल साहू, दुर्गा सिंह, शंकर मुंडा, गोविंद भोग्ता, ताजेंद्र सिंह, एहसान खान, अनिल यादव, शिवनाथ यादव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola