विशेष शिविर में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने के निर्देश
चंदवा में मतदाता सूची सुधार के लिए आठ और नौ अगस्त को हर बूथ पर विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। नए मतदाता पंजीकरण और त्रुटि सुधार के लिए बीएलओ को निर्देश दिए गए।
लातेहार: सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ चंदन प्रसाद ने शुक्रवार को बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ बैठक की. आठ व नौ अगस्त को हर बूथ पर आयोजित होने वाले विशेष शिविर को लेकर दिशा-निर्देश दिये गये.
बीडीओ ने कहा कि शिविर में पांच अगस्त को प्रकाशित सूची में किसी प्रकार की त्रुटियों में सुधार के साथ नये पात्र मतदाताओं का पंजीकरण व छूटे हुए पात्र लोगों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जायेगी. बीडीओ ने सभी बीएलओ व सुपरवाइजर को शिविर में मौजूद रहने तथा प्राप्त दावों व आपत्तियों का नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाना केवल निर्वाचन कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं, इसके लिए आम नागरिक भी अपनी सहभागिता निभायें. आम लोगों से भी उन्होंने अपील की कि वे मतदान केंद्र पहुंचकर अपना नाम व विवरण जांचें. त्रुटि मिलने पर आवश्यक दस्तावेज के साथ सुधार करवायें. पात्र मतदाता भी शिविर में पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं.
ज्ञात हो कि एसआईआर के बीच पांच अगस्त को मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है. मौके पर किशन कुमार, पपन कुमार समेत बीएलओ व सुपरवाइजर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










