प्रारूप मतदाता सूची में नाम जांचने की अपील, विशेष शिविर आज से

Updated:
विज्ञापन

बीडीओ अमित कुमार पासवान ने लोगों से मतदाता सूची में नाम जांचने और त्रुटि होने पर 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति दर्ज करने की अपील की है। विशेष शिविरों की जानकारी लें।

विज्ञापन

लातेहार : प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को एसआईआर को लेकर बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता बीडीओ सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अमित कुमार पासवान ने की. बीडीओ श्री पासवान ने सभी लोगों से अपने-अपने मतदान केंद्र पर बीएलओ से संपर्क कर प्रारूप मतदाता सूची में अपना एवं परिवार के सदस्यों का नाम जांचने की अपील की है.

कहा कि मतदाता सूची में त्रुटि हो या नाम दर्ज नहीं है, तो निर्धारित समय के भीतर दावा-आपत्ति दर्ज करें. प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है. इसे सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित कर दिया गया है. जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में शामिल नहीं है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रपत्र-6 भरकर चार सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं, एक अक्टूबर तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं.

बताया कि आठ-नौ अगस्त व 22-23 अगस्त को प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगेंगे. मतदाताओं से इसका लाभ लेने की अपील की गयी.

मौके पर प्रमुख उर्मिला देवी, उपप्रमुख निशा शाहदेव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझू, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रिगन कुमार, विधायक प्रतिनिधि राकेश प्रसाद, सोनू प्रजापति समेत अन्य लोग, बीएलओ व पर्यवेक्षक उपस्थित थे.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola