हाथियों के उत्पात से प्रभावित 148 लोगों को मिला 27.12 लाख का मुआवजा

Updated:
विज्ञापन

बालूमाथ में हाथियों के हमले से प्रभावित 146 लोगों को वन विभाग ने 27.12 लाख रुपये का मुआवजा वितरित किया। जानें पूरी खबर और प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी।

विज्ञापन

लातेहार : प्रखंड क्षेत्र में हाथियों के उत्पात से प्रभावित लोगों के बीच वन विभाग की पहल पर कैंप आयोजित कर शुक्रवार को मुआवजा राशि का वितरण किया गया. इस दौरान कुल 27 लाख 12 हजार 892 रुपये की मुआवजा राशि पीड़ितों व उनके परिजनों के बीच बांटी गयी.

वन क्षेत्र पदाधिकारी नंदकुमार मेहता ने बताया कि हाथी के हमले में मौत के मामले में बालूमाथ के भैसादोन गांव निवासी मृतक आर्यन लोहार के पिता प्रमुख लोहार को तीन लाख रुपये, जबकि मघवा उरांव के पुत्र महेंद्र उरांव को भी तीन लाख रुपये मुआवजा दिया गया. बताया कि घटना के बाद उक्त दोनों परिवारों को तत्काल सहायता के रूप में एक-एक लाख रुपये की मदद राशि पहले ही दी जा चुकी थी.

इसके अलावा हाथियों द्वारा अनाज, फसल व घरों को नुकसान पहुंचाने के मामले में कुल 146 पीड़ितों के बीच 21 लाख 12 हजार 892 रुपये की सहायता राशि वितरित की गयी. मौके पर वनरक्षी अमित तिवारी, आनंद चौधरी, प्रभारी वनपाल सिकंदर राम समेत पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे.

क्षेत्र में हाथियों का आतंक अब भी जारी है. बताते चलें कि हाथियों से नुकसान से संबंधित वन विभाग को 10-15 नये आवेदन मिले हैं. सबसे अधिक नुकसान मारंगलोईयां व हेरहंज गांव के क्षेत्र में होने की जानकारी मिली है.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola