विश्व आदिवासी दिवस समारोह को लेकर संचालन समिति गठित
चंदवा में विश्व आदिवासी दिवस समारोह को भव्य रूप से मनाने के लिए बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की रूपरेखा और संचालन समिति का गठन किया गया।
लातेहार: स्थानीय ख्रीस्त राजा उच्च विद्यालय परिसर में विश्व आदिवासी दिवस समारोह धूमधाम से मनाने को लेकर गुरुवार को बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता शिवनाथ भगत ने की. बैठक में रविवार, नौ अगस्त को धूमधाम से ख्रीस्त राजा विद्यालय परिसर में बने शेड में आदिवासी दिवस समारोह मनाने पर सहमति बनी. कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर सर्वसम्मति से संचालन समिति गठित की गयी. इसमें शिवनाथ भगत को अध्यक्ष, सुमन सुनील सोरेंग को सचिव व राजू उरांव को कोषाध्यक्ष बनाया गया.
लोगों ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रशासनिक पदाधिकारी गंगाधर लाल भगत रहेंगे. बैठक में समारोह के दौरान होनेवाले कार्यक्रम, अतिथियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी. बैठक में स्टीफन मिंज, मारकुस गुड़िया, पास्कल एक्का, धवल कुजूर, प्रमोद कुजूर, दोरोथिया खलखो, सिस्टर निलम, कुलदीप लकड़ा, डिनर खलखो, राजेंद्र खलखो, रामू तिर्की, रूपेश उरांव, सुनील टोप्पो, फादर फबियानुस सिंदुरिया, फादर मैक्सीमिलन टेटे, अहृलाद भेंगरा, अनुरंजन टोप्पो, सेराफिनुस खलखो, एडमोन कच्छप, रीझू उरांव, राजेश लकड़ा, यूजिन मिंज समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










