चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी व मौजूद पुलिसकर्मी. | Prabhat Khabar Network

चंदवा पुलिस ने माओवादी रविंद्र गंझू और अधिवक्ता प्रवीण सिंह के घर हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

लातेहार: स्थानीय पुलिस ने प्रखंड में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का उद्भेदन कर लिया है. दोनों घटनाओं में एक नाबालिग समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. भाकपा माओवादी के टॉप कमांडर रविंद्र गंझू के हेसला-बांझीटोला (लाधुप-चंदवा) स्थित घर में हुई चोरी का खुलासा भी पुलिस ने कर दिया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

वहीं, दूसरे मामले में कामता चेकनाका स्थित अधिवक्ता प्रवीण सिंह के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया है. पुलिस ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने बेतर ओपी कांड संख्या 152/26 का खुलासा किया है.

रविंद्र गंझू के घर चोरी मामले में प्रमेश गंझू, पिता रामवृक्ष गंझू व राजकुमार गंझू, पिता कुलेश्वर गंझू (दोनों दुधिमाटी) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने इनके पास से चोरी का एक एलईडी टीवी, एक्साइड बैटरी, माइक्रोटेक कंपनी के दो इन्वर्टर व वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है.

वहीं, थाना कांड संख्या 115/26 में अधिवक्ता प्रवीण सिंह के घर चोरी के मामले में आसिफ खान, पिता जलील खान व अभिषेक कुमार, पिता दिलीप राम को गिरफ्तार किया गया है. अनुसंधान में एक नाबालिग की संलिप्तता भी सामने आई है. उसे बाल न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola