विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर सरना समिति ने की बैठक
पौधरोपण के दौरान मौजूद लोग. | Prabhat Khabar Network
विश्व आदिवासी दिवस के सफल आयोजन के लिए चंदवा में बैठक हुई। इस दौरान सरना स्थल पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
लातेहार: विश्व आदिवासी दिवस के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड सरना समिति के अध्यक्ष बिमल उरांव के नेतृत्व में गुरुवार को हुटाप पंचायत स्थित अमझरिया सरना स्थल में तैयारी बैठक की गयी. बैठक में नौ अगस्त को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गयी. आयोजन को सफल बनाने के लिए सदस्यों के बीच जिम्मेदारियां बांटी गयीं.
अध्यक्ष श्री उरांव व भाजपा नेता बालेश्वर गंझू ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा व पहचान को सशक्त बनाने का अवसर है. उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की.
बैठक के बाद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण व प्रकृति के प्रति अपनी आस्था का संदेश देते हुए अमझरिया सरना स्थल परिसर में पौधरोपण किया. साथ ही पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया.
मौके पर प्रखंड सरना समिति के उपाध्यक्ष राकेश लोहरा, दीपक उरांव, बालजीत गंझू, दिवाली गंझू, बिरसु उरांव समेत समाज के महिला-पुरुष व ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










