भाजपा की मासिक बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

सम्मानित करते लोग. | Prabhat Khabar Network

बारियातू भाजपा मंडल कार्यालय में मासिक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई और नवनियुक्त प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

लातेहार: भाजपा मंडल कार्यालय में गुरुवार को भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंडल की मासिक बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार शर्मा व प्रभारी पंकज यादव ने की. बैठक में संगठनात्मक कार्यों व कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया.

मंडल अध्यक्ष श्री शर्मा ने पार्टी की ओर से नियुक्त बीएलए-टू को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को जागरूक करने, योग्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, त्रुटियों का सुधार कराने व नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की. कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित नहीं रहे.

इस दौरान मंडल कमेटी की ओर से नवनियुक्त विधायक व सांसद प्रतिनिधि शिवमंगल सिंह, किशोर प्रसाद, मो. शमीम अंसारी, उदय सिंह, देवनंदन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, लव कुमार सिंह, युगेंद्र भोग्ता, सोनू प्रजापति, राकेश प्रसाद, मनीष कुमार (मंटू), महेंद्र यादव, विजय सिंह व जितेंद्र कुमार उर्फ जीवन सिंह को सम्मानित किया गया.

पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी व अन्य कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया. मौके पर कई कार्यकर्ता मौजूद थे.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola