भंडारा के साथ काली मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न

Updated at : 02 Mar 2025 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
भंडारा के साथ काली मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न

मेन रोड स्थित प्राचीन देवी मंडप सह काली मंदिर का 13वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ एक मार्च को कलशयात्रा के साथ हुआ था.

विज्ञापन

लातेहार. मेन रोड स्थित प्राचीन देवी मंडप सह काली मंदिर का 13वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ एक मार्च को कलशयात्रा के साथ हुआ था. कलश स्थापना के बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रारंभ हुआ. दो मार्च को हवन और पूर्णाहुति की गयी. वहीं नौ कन्याओं का पूजन किया गया. नौ कन्या पूजन के बाद भंडारा का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, पूर्व जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष राजधनी प्रसाद यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, समाजसेवी प्रमोद प्रसाद सिंह व मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार महलका ने दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर वैदिक मंत्रोच्चारण अनिल मिश्रा ने किया. मुख्य यजमान सागर कुमार व संगीता लवली थे. उन्होंने बताया कि भंडारा में लातेहार एवं आसपास के क्षेत्रों के काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. इससे पहले उन्होंने प्राचीन देवी मंडप में माता के समक्ष मत्था टेका और सुख-समृद्धि की कामना की. पूर्व मंत्री ने कहा कि आध्यात्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि आती है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में सौहार्द का वातावरण उत्पन्न होता है. मौके पर गोपाल चौरसिया, दिनेश कुमार महलका, बिपिन ठाकुर, पंकज पांडेय, सुनील कुमार शौंडिक, राजेश अग्रवाल, अंकित पांडेय, संतोष पासवान, विशाल कुमार, राजन कुमार, चंद्रशेखर ठाकुर व पंकज ठाकुर समेत कई लोग उपस्थित थे.

FacebookTwitterWhatsAppEmailShare

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola