शारदीय नवरात्र के पहले दिन काली मंदिर पूजा समिति का पट खुला

Updated:
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के पहले दिन काली मंदिर पूजा समिति का पट खुला

शारदीय नवरात्र के पहले दिन काली मंदिर पूजा समिति का पट खुला

विज्ञापन

लातेहार ़ शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना गयी. इससे पहले शहर के विभिन्न पूजा पंडाल व आवासीय परिसरों में कलशों की स्थापना की गयी. शहर के काली मंदिर पूजा समिति पूजा पंडाल का पट शारदीय नवरात्र के प्रथम तिथि को आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिये गये. पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने फीता काट कर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. यहां संतोष मिश्रा के सानिध्य में पूजा संपन्न कराया जा रहा है. जबकि मुख्य यजमान के रूप में भोला प्रसाद सप्तनीक मौजूद थे. शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में पुरोहित त्रिभुवन पांडेय के सानिध्य में पूजा-अर्चना शुरू हुई. इस मौके पर मुख्य यजमान के रूप में संजय प्रसाद (गुड्डू) और विनोद प्रजापति सप्तनीक उपस्थित थे. जबकि सहयोगी यजमान के रूप में नेहा, अर्पिता, खुशी, रिया, दीपाली व सुजाता सिंह मौजूद थी. श्री राजा दुर्गा बाड़ी में सूर्यदेव उपाध्याय के सानिध्य में पूजा शुरू हुआ. मौके पर बतौर मुख्य यजमान भानू प्रताप सिंह, मुकेश पांडेय व हरिओम पांडेय सप्तनीक मौजूद थे. रेलवे स्टेशन क्षेत्र के नवरंग चौक पर नवयुवक संघ द्वारा पूजा-अर्चना की जा रही है. संघ के अमरजीत सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी विकासकांत पाठक के सानिध्य में पूजा संपन्न करायी जा रही है. मुख्य यजमान प्रदीप गिरि सप्तनीक मौजूद थे. सोमेश्वर शिव मंदिर, डुरूआ रेलवे स्टेशन पूजा पंडाल में मनीष पाठक के सानिध्य के रंजय सिंह व विष्णुदेव गिरि सप्तनीक मौजूद थे. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी पूजा पडालों में शारदीय नवरात्र को लेकर कलश की स्थापना के बाद पूजा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola