कलश यात्रा आज, कल से दुर्गा पूजा व श्रीरामचरित मानस नवाह्न पारायण पाठ शुरू

कलश यात्रा आज, कल से दुर्गा पूजा व श्रीरामचरित मानस नवाह्न पारायण पाठ शुरू
लातेहार ़ जिला मुख्यालय अंबाकोठी में रविवार से श्रीरामचरित मानस नवाह्न पारायण पाठ का 52वां अधिवेशन शुरू होगा. आयोजन की तैयारी श्रीरामचरित मानस नवाह्न पारायण पाठ महायज्ञ समिति द्वारा पूरी कर ली गयी है. समिति के मुख्य संरक्षक और पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने बताया कि कार्यक्रम 21 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलेगा. 21 को कलश यात्रा निकलेगी, जबकि 22 को उद्घाटन के बाद पूजा शुरू होगी. हर दिन सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक 301 महिलाएं विशेष परिधान में संगीत की धुन पर रामायण का पाठ करेंगी. इसके बाद पंडित अनिल भारद्वाज और उनकी मंडली संध्या 6.30 बजे से 8 बजे तक संगीतमय भजन प्रस्तुत करेंगे, जबकि रात्रि में भक्तिमय प्रवचन होगा. समिति द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से पाठ और भजन का प्रसारण किया जाता है, जिससे दस दिनों में पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है. दो अक्तूबर को पूर्णाहुति, हवन और महाप्रसाद वितरण के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन होगा. इस आयोजन की शुरूआत वर्ष 1974 में हुई थी और तब से यह कार्यक्रम स्थानीय लोगों के सहयोग से हर वर्ष आयोजित होता रहा है. आकर्षण का केंद्र बना पंडाल : अंबाकोठी में बाहर से आये कलाकारों द्वारा आकर्षक पंडाल का निर्माण कर दिया गया है. पंडाल परिसर में रोशनी की उचित व्यवस्था की गयी है और समिति तथा नगर पंचायत द्वारा साफ-सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




