शक्ति कलश सौंप कलश यात्रा की शुरूआत, भक्तिमय हुआ माहौल

Updated:
विज्ञापन
शक्ति कलश सौंप कलश यात्रा की शुरूआत, भक्तिमय हुआ माहौल

शक्ति कलश सौंप कलश यात्रा की शुरूआत, भक्तिमय हुआ माहौल

विज्ञापन

चंदवा़ शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गयी. सभी पूजा-पंडाल में श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू हुआ. दुर्गा पूजा समिति शिव मंदिर आन की पहल पर भव्य कलश यात्रा निकली गयी. पूजा समिति के अध्यक्ष राजन भगत और संरक्षक कृष्णा प्रसाद भगत ने मुख्य यजमान लक्ष्मण यादव व उनकी पत्नी को कलश सौंपकर यात्रा की शुरुआत की. जयघोष के साथ लोग घघरी नदी तट पहुंचे. यहां पुरोहित अमरनाथ मिश्रा व मनोज पाठक ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराया. वापस लोग शिव मंदिर आन पहुंचे और यहां कलश की स्थापना की. समिति के गौरीशंकर प्रसाद भगत, अजय प्रसाद, भृगुराज यादव, रविंद्र प्रसाद, कमलेश यादव, लालबिहारी यादव, राहुल कुमार, आदित्य प्रसाद , बलराम प्रसाद, राजेश भुईयां, लालन यादव, विकास प्रसाद, दिनेश प्रसाद, संतन प्रसाद, राजीव रंजन भगत, मुकेश प्रसाद, नीतेश यादव, आदित्य यादव, कृष्णा प्रसाद, सुरेन्द्र सिंह, सुभाष लोहारा, धीरेन्द्र यादव, मंगलेश्वर भुईयां, अनील प्रसाद, पवन प्रसाद, अशोक प्रसाद समेत अन्य लोग पूजा की तैयारी में तन्मयता से लगे हैं. आत्मनिर्भर भारत विषय पर कार्यशाला आज

लातेहार. जिला भाजपा कार्यालय में मंगलवार को आत्मनिर्भर भारत विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है. उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने दी है. उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा. इसके तहत लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें कई जानकारी दी जायेगी. इसके अलावा जिले के प्रमुख जनों को सम्मानित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola