कलश स्थापना आज, हाथी पर सवार होकर आयेंगी मां

Updated:
विज्ञापन
कलश स्थापना आज, हाथी पर सवार होकर आयेंगी मां

कलश स्थापना आज, हाथी पर सवार होकर आयेंगी मां

विज्ञापन

चंदवा़ कलश स्थापना के साथ ही सोमवार को शारदीय नवरात्र शुरू हो जायेगी. इस बार पूरे 10 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होगी. इस वर्ष कोई भी तिथि क्षय नहीं है. पुरोहितों की माने तो इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है. यह विशेष शुभ प्रभाव वाला है. वहीं मातेश्वरी का प्रस्थान नर पर हो रहा है. यह शांति का प्रतीक होगा. सभी पूजा पंडाल में विधि-विधान से पूजा की तैयारी करीब-करीब पूरी कर ली गयी है. घरों में भी कलश स्थापना की तैयारी हो चुकी है. पंडित रामकृष्ण मिश्रा ने कहा कि सही मुहूर्त में पूजन आरंभ से लेकर संपूर्ण विधि-विधान से पूजन करनेवाले जातक का भला करनेवाला होगा. पहले दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कर मातेश्वरी के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-आराधना की जायेगी. इसके बाद लगातार नौ दिनों तक शक्ति की साधना-आराधना व पूजन जारी रहेगी. शहर से लेकर गांव-टोले तक पूजा की तैयारी जारी है. पंडाल निर्माण व प्रतिमा निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है. पूजा समिति दिन-रात तैयारी में लगी है. इस बार दुबे जी का गोला में माहिष्मती द्वार का प्रारूप बनाया जा रहा है. श्रद्धालुओं के सेवार्थ कार्य किये जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola