जेजेएमपी को बड़ा झटका, 2 एरिया कमांडर को लातेहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

लातेहार में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते एसपी. साथ में छापेमारी दल में शामिल पदाधिकारी. फोटो : प्रभात खबर
JJMP Latehar: झारखंड के लातेहार जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी को तगड़ा झटका लगा है. लातेहार पुलिस ने 2 लाख के इनामी एरिया कमांडर सुनील उरांव समेत 2 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर इन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. आंतिम सांसें गिन रहे झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) को ये लोग पुनर्गठित करने में लगे थे.
Table of Contents
JJMP Latehar: लातेहार पुलिस को उग्रवाद विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के 2 एरिया कमांडर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें से एक पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित था. इसका नाम सुनील उरांव उर्फ सुनील उर्फ मंटू है, जो एरिया कमांडर है. उसके पिता का नाम पिता रामेश्वर उरांव है. वह तरवाडीह, नावाडीह लातेहार का रहने वाला है. दूसरा उग्रवादी एरिया कमांडर मुकेश लोहरा पिता स्व लक्ष्मण मिस्त्री (पुरनी पल्हैया, मनिका) के रहने वाला है. एसपी कुमार गौरव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी.
जेजेएमपी को पुनर्जीवित करने में लगे थे दोनों उग्रवादी
एसपी ने बताया कि पप्पू लोहरा के मारे जाने के बाद दोनों उग्रवादी संगठन को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए लातेहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अरविंद कुमार के नेतृत्व में लातेहार और मनिका थाना की संयुक्त टीम ने विशेष छापामारी अभियान चलाया. इसी दौरान इन दोनों उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया.
JJMP Latehar: सुनील उरांव पर दर्ज हैं 7 गंभीर आपराधिक मुकदमे
एसपी ने बताया कि सुनील उरांव पर विभिन्न थानों में 7 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. मुकेश लोहरा पर 2 मुकदमे दर्ज हैं. दोनों हत्या, रंगदारी, पुलिस पर हमला और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं. एसपी ने यह भी बताया कि जेजेएमपी की कमर टूट चुकी है. उसके महज 4-5 सदस्य रह गये हैं.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एसपी बोले – उग्रवादियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा
एसपी ने कहा कि सदस्यों की संख्या कम होने की वजह से ये लोग संगठित होकर काम नहीं कर पा रहे. इसलिए फिर से संगठन को खड़ा करने की कोशिशों में जुटे थे. एसपी ने कहा कि कहा कि पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा.
छापेमारी अभियान में शामिल थे ये पुलिस पदाधिकारी
छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार, लातेहार थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ता, मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार, एसआई राहुल सिंह, विक्रांत कुमार उपाध्याय, विकास कुमार, धर्मवीर सिंह व लातेहार, मनिका थाना के जवान शामिल थे.
इसे भी पढ़ें
पांच लाख का इनामी समेत दो उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण
लातेहार में नक्सलवाद की कमर टूटी, 2 बड़े कमांडर ने हथियार डाले, एक पर था 5 लाख का इनाम
JJMP Militants Arrest: लातेहार में जेजेएमपी के 2 सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




