धूमधाम से निकली महादेव की बारात, भक्ति और उल्लास के संगम से शिवमय हुआ इलाका

Updated:
विज्ञापन

धूमधाम से निकली महादेव की बारात, भक्ति और उल्लास के संगम से शिवमय हुआ इलाका

विज्ञापन

बरवाडीह़ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में भगवान शिव के विवाह को लेकर श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया. पहाड़ी शिव मंदिर और बाजार स्थित पंचमुखी मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली गयी, जिसमें आकर्षक झांकियों ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया. बारात में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और ””””हर-हर महादेव”””” के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा. प्रशासन और प्रबुद्ध जनों ने किया स्वागत : नगर भ्रमण के बाद शिव बारात पुरानी बस्ती नदी घाट पहुंची, जहां बारातियों का भव्य अभिनंदन किया गया. इसके बाद बारात बस स्टैंड और आदिशक्ति मंदिर होते हुए थाना परिसर पहुंची. यहां बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, थाना प्रभारी अनुराग कुमार और जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने बारातियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और सामूहिक भोज का आयोजन किया. मौके पर स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार द्विवेदी, आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश रंजन और पुरोहित गिरधारी मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. मांगलिक गीतों के बीच संपन्न हुआ शिव विवाह : रेलवे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बारात देर रात पहाड़ी शिव मंदिर पहुंची. वहां मौजूद महिलाओं ने पारंपरिक मांगलिक गीतों और विधि-विधान से बारातियों का स्वागत किया. देर रात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव-पार्वती विवाह का आयोजन संपन्न हुआ. इस धार्मिक अनुष्ठान में राकेश मिश्रा, बल्लू मिश्रा, दीपक तिवारी, अजय चंद्रवंशी, संजय सोनी, राजेश कुमार, निरंजन सिंह समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola