कामता चौक पर ट्रांसफाॅरमर में लगे क्वायल की चोरी का प्रयास

Updated:
विज्ञापन

कामता चौक पर ट्रांसफाॅरमर में लगे क्वायल की चोरी का प्रयास

विज्ञापन

चंदवा़ एचएच-99 से कामता-सेरक पथ पर कामता चौक के समीप विद्युत विभाग द्वारा लगाये गये ट्रांसफाॅरमर से चोरों ने क्वायल की चोरी का प्रयास किया. हालांकि, क्वाइल की चोरी नहीं हुई पर चोरों ने विभाग को नुकसान दे दिया है. जानकारी के अनुसार उक्त स्थान पर केबलिंग का कार्य कर रही कंपनी द्वरा नया ट्रांसफॉरमर लगाया गया था. इसमें विद्युत सप्लाई नहीं किया गया था. इसकी जानकारी चोरों को थी. इसका फायदा उठाकर चोरों ने उक्त घटना को अंजाम देने का प्रयास किया. सोमवार की सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रांसफाॅरमर के समीप ही उसके कल-पुर्जे, नट-बोल्ट बिखरे देखे, तेल भी जमीन पर बिखरा था. तत्काल इसकी सूचना विभाग को दी. सूचना के बाद विद्युत विभाग के कर्मी यहां पहुंचे, मामले की जांच-पड़ताल की. पाया कि ट्रांसफाॅरमर के नट-बोल्ट चोरों ने खोल दिये थे पर क्वायल निकालने में सफल नहीं हो सके. कयास लगाया जा रहा है कि रविवार की देर रात चोरी का प्रयास किया गया होगा. उक्त ट्रांसफाॅरमर चौक के समीप ही सड़क किनारे लगा है. संभवतः किसी के आने-जाने के कारण चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाये. ज्ञात हो कि इन दिनों क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. सुनसान घर व सार्वजनिक उपयोग की चिजों को चोर निशाना बना रहे है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने व ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस पहल करने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola