लातेहार में झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक

उपस्थित अधिकारी | Prabhat Khabar Network
लातेहार में 9 अगस्त को होने वाले झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने समीक्षा बैठक की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक झलक और मेले का आयोजन होगा।
लातेहार: जिला समाहरणालय मे उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 के अवसर पर आगामी 9 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई.
बैठक में कार्यक्रम के सफल एवं गरिमामय आयोजन हेतु विभिन्न विभागों को कई निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि झारखंड आदिवासी महोत्सव राज्य की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा एवं विरासत को संरक्षित एवं प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है.
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया. बैठक में जानकारी दी गई कि टाउन हॉल, लातेहार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.
कार्यक्रम में आदिवासी सांस्कृतिक के तहत प्रसिद्ध छऊ नृत्य शैली, ट्राइबल फैशन शो, डांस तथा नागपुरी गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी. इसके साथ ही आदिवासी पारंपरिक व्यंजन एवं ट्राइबल मेला का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय संस्कृति एवं पारंपरिक खान-पान की झलक देखने को मिलेगी.
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथियों के आमंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनी, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, यातायात, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक सरोजिनी तिर्की, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










