विधायक प्रकाश राम ने हेरहंज के लिए घोषित किए नए प्रतिनिधि, विभागवार सौंपी जिम्मेदारी

मनीष जायसवाल. | Prabhat Khabar Network
लातेहार विधायक प्रकाश राम ने हेरहंज प्रखंड के लिए नए प्रतिनिधियों को मनोनित किया है, जो जनता और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करेंगे।
हेरहंज: प्रखंड क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राम ने हेरहंज प्रखंड के लिए नई प्रखंड स्तरीय प्रतिनिधियों की घोषणा की है. विधायक श्री राम ने कहा कि प्रखंड स्तर पर प्रतिनिधियों के मनोनयन से आम लोगों को अपनी समस्याओं के लिये भटकना नहीं पड़ेगा.
उक्त प्रतिनिधि जनता व प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करेंगे. इनमें मनीष जायसवाल को प्रखंड कार्यालय एवं शिक्षा विभाग, अवधेश यादव को अंचल कार्यालय, भू-अर्जन एवं थाना, कन्हाई प्रसाद को खाद्य सार्वजनिक उपभोक्ता मामले, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा अन्य योजनाओं का क्रियान्वयन तथा संदीप भगत को विधायक प्रतिनिधि (समग्र प्रखंड कार्य) के लिए मनोनित किया गया है.
विधायक ने सभी नये प्रतिनिधियों को बधाई दी है. पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की. उक्त लोगों के मनोनयन पर संतोष यादव, विजय गुप्ता, अजय सिंह, लव सिंह, संजय यादव, रूपेंद्र जायसवाल, देवनंदन साहू, त्रिवेणी भोक्ता, अरविंद यादव, रवि सिंह, शकेश्वर राम, मनोज यादव समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










