चिकित्सकों के तबादला के बाद पंसस ने लिया सीएचसी का जायजा, कहा स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

Updated:
विज्ञापन

दंत चिकित्सक से बात करते पंसस. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टरों के तबादले के बाद स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट, पंसस ने की स्थानांतरण रद्द करने की मांग।

विज्ञापन

चंदवा: कामता पंचायत के समिति सदस्य अयुब खान ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया. स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल जाना, निरीक्षण के दौरान ओपीडी में ड्यूटी पर दंत चिकित्सक कंचन बाड़ा से जानकारी प्राप्त की. अयुब खान ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों का आठ पद सृजित है. इसमें पांच डॉक्टर यहां कार्यरत थे. सीएचसी पिछले कई वर्षों से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा था.

विज्ञापन

इसी बीच 31 जुलाई को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा नीलिमा कुमारी, वरीय चिकित्सक डा मनोज कुमार, डा श्रेयांस शुभम का दूसरे जिले में तबादला कर दिया गया. इतना ही नहीं यहां कार्यरत आयुष चिकित्सक डा तरूण जोश लकड़ा की देवघर में प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. वरीये चिकित्सक डा प्रकाश बड़ाईक का पिछले दिनों निधन हो गया है.

इससे यहां स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट खड़ा हो गया है. पंसस ने कहा कि तीन चिकित्सक का स्थानांतरण दूसरे जिलों में कर दिया गया है, जबकि उनके स्थान पर किसी भी चिकित्सक की पदस्थापना यहां नहीं की गयी है.

उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही यहां नए चिकित्सकों की पदस्थापना नहीं की गयी तो ओपीडी, आपातकालीन सेवाओं व नियमित स्वास्थ्य कार्यक्रम के संचालन पर प्रतिकूल असर पड़ेगा. तीनों चिकित्सकों का स्थानांतरण रद्द करने की मांग उन्होंने की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola