करमा विसर्जन में बरतें सावधानी, गहरे पानी में बच्चों को न जाने दें: बारियातू के जनप्रतिनिधियों की अपील
करमा पर्व को लेकर बारियातू के जनप्रतिनिधियों ने शांतिपूर्ण आयोजन और विसर्जन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. सुरक्षा नियमों का पालन करें.
बारियातू. प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी, उपप्रमुख निशा शाहदेव व टोंटी पंसस सह जेएमएम नेता मो होजैफा ने प्रखंडवासियों से करमा पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि करमा झारखंड की लोक संस्कृति और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है. सभी लोग आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं. किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दें और प्रशासन का सहयोग करें.
उन्होंने कहा कि करमा पर्व के बाद विसर्जन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. पूर्व में बारियातू व बालूमाथ में विसर्जन के दौरान घटनाएं हो चुकी हैं. इसे देखते हुए गांव-टोले की पूजा समितियों को विसर्जन के दौरान विशेष निगरानी रखने की जरूरत है.
लोगों ने अभिभावकों व समितियों से बच्चों पर विशेष नजर रखने और उन्हें गहरे पानी में नहीं जाने देने की अपील की. साथ ही विसर्जन के दौरान सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने को कहा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए