बालूमाथ में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, राजमिस्त्री गंभीर घायल; चालक फरार
बालूमाथ में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, राजमिस्त्री उमेश गंझू गंभीर रूप से घायल. इलाज जारी, चालक फरार.
बालूमाथ. रांची-चतरा मुख्य पथ पर टमटमटोला गांव के समीप चेटुवाग मोड़ के पास सोमवार रात अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान बारियातू प्रखंड के चेटुवाग गांव निवासी उमेश गंझू, पिता तेतर गंझू के रूप में हुई है.
बताया गया कि उमेश गंझू राजमिस्त्री का काम करता है. सोमवार को काम खत्म करने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान चेटुवाग मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया.
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायल उमेश गंझू को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां चिकित्सक डॉ दयानंद प्रसाद ने उसका प्राथमिक उपचार किया. हादसे में उसे गंभीर चोटें आयी हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए