चंदवा में पिकअप ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, पति की मौत; पत्नी गंभीर रूप से घायल
घायल महिला. | Prabhat Khabar Network
चंदवा में मेन रोड पर पिकअप और बाइक की भीषण टक्कर में पति की मौत हो गई. बेटी को हॉस्टल से लेने जा रहे थे, पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर रिम्स रेफर.
चंदवा (लातेहार). मेन रोड में मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई. घटना में उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है. मृतक की पहचान पिंटू उरांव पिता जोखन उरांव (उम्र 40 वर्ष) (हिसरी, कामता) व घायल उसकी पत्नी असरीता उरांव पति पिंटू उरांव के रूप में की गई है.
बेटी को हॉस्टल से लेने जा रहे थे पति-पत्नी
जानकारी के अनुसार पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर कुडू जा रहे थे. उनकी बेटी हॉस्टल में रहकर पढ़ती है. कर्मा त्यौहार को लेकर वह बच्ची को लेने जा रहे थे. इसी दौरान मेन रोड में पुराने पोस्ट ऑफिस के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप गाड़ी में उनकी बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी.
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों ने पिंटू उरांव को मृत घोषित कर दिया.
पत्नी का पैर टूटा, रिम्स रेफर
असरीता उरांव का एक पैर टूट गया है. उन्हें बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर किया गया है. मृतक के दो बच्चे है.
हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा
कर्मा के दिन ऐसे हृदय विदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. गांव में मातमी सन्नाटा छाया है.
ये भी पढ़ें: सेवा ही संकल्प अभियान: PM मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान, बालूमाथ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दान किया 11 यूनिट रक्त
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए