करमा पर्व की पूर्व संध्या पर लातेहार के गारू में कार्यक्रम, मांदर की धुन पर थिरके महिला-पुरुष
करमा पूजा 2026
करमा पूजा के अवसर पर लातेहार के गारू में आयोजित कार्यक्रम में नशा छोड़ने व प्रेम-सद्भाव से पर्व मनाने की अपील की गई.
गारू से कृष्णा गुप्ता की रिपोर्ट
गारू(लातेहार). लातेहार प्रखंड से सटे लात गांव में प्रकृति का पर्व करमा की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस अवसर पर मुखिया ईश्वरी देवी, जिला परिषद सदस्य बुद्धेश्वर उरांव व कांग्रेस नेता पंकज तिवारी समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए.
इस अवसर पर मांदर की जोशीली धुन पर लात गांव की महिला नृत्य मंडली और पुरुषों ने थिरकते हुए अतिथियों का जोरदार स्वागत किया और उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया.
करम पेड़ की पूजा के बाद हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन
मौके पर मोहन मैदान मे आयोजित कार्यक्रम में विश्वनाथ बैगा ने करम पेड़ की पूजा के बाद मुखिया एवं अतिथियों ने फिता काटकर उदघाटन किया.
जिला परिषद सदस्य बुद्धेश्वर उरांव ने कहा कि करमा पूजा हमारे पूर्वजों का दिया हुआ एक महत्वपूर्ण पर्व है. करमा पूजा में पेड़ के साथ हमारे आदिवासी भाई बहन जल और हवा की पूजा करते है. यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि जल जीवन का आधार है और हवा के बिना भी जीवन संभव नहीं है. यह पर्व प्रकृति के इन अनमोल संसाधनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक जरिया है, जिससे हमारा आदिवासी समाज गहरा जुड़ाव महसूस करता है.
ये भी पढ़ें: चंदवा में पिकअप ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, पति की मौत; पत्नी गंभीर रूप से घायल
नशा छोड़कर प्रेम और सद्भाव से पर्व मनाने की अपील
मुखिया ईश्वरी देवी ने सभी माताओ बहनो को जागरूक होकर आपसी प्रेम व सदभावना के साथ पर्व मनाने व नशा का त्याग करने की बात कही.
काफी संख्या में लोग हुए शामिल
मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश्वर उरांव, अनिल सिंह, जगसहाय सिंह, उदयनाथ सिंह, जिवलाल उरांव, मुनेश्वर सिंह, अकलु उरांव, बलदेव सिंह, मनजीत उरांव, अशोक प्रसाद, विकास कुमार आदि समेत काफी संख्या में महिलाएं, किशोरी व पुरूष शामिल थे.
ये भी पढ़ें: हजारीबाग के त्रिवेणी सैनिक माइंस में हादसा, वाहन की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए