लातेहार: करमा की पूर्व संध्या पर पड़हा भवन में भव्य कार्यक्रम, 'जल, जंगल, जमीन और प्रकृति रक्षा' का लिया गया संकल्प

विज्ञापन

उपस्थित बच्चे व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार में करमा की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जल, जंगल, जमीन और प्रकृति के सम्मान का संदेश दिया गया. संस्कृति बचाने का संकल्प लिया गया.

विज्ञापन

लातेहार. करमा के पूर्व संध्या पर शहर के पड़हा भवन में कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम किया गया. जिसमें कई गांव के खोड़हा शामिल हुए हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पढ़हा राजा बणेश्वर उरांव ने किया.

विज्ञापन

संस्कृति जल-जंगल-जमीन और प्रकृति का सम्मान सिखाती है

मौके पर जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव ने कहा कि हमारी संस्कृति केवल नाच गान और त्यौहारों तक सीमित नहीं है बल्कि हमारी संस्कृति हमें जल जंगल जमीन और प्रकृति का सम्मान करना सिखाती है.

मौके पर उपस्थित जिला पड़हा संरक्षक बिरसा मुंडा ने कहा कि इस पावन अवसर पर हम सभी मिलकर संकल्प लेकर अपनी संस्कृति को बचाएंगे.

ये भी पढ़ें: चतरा नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान को 24 सितंबर को अंतिम सुनवाई, खुद या वकील के जरिए रखना होगा पक्ष

करम की डाली देती है एकता और प्रकृति रक्षा का संदेश

सरना समिति के जिला अध्यक्ष पहलू उरांव ने कहा कि कर्म देवता के पूजा करते हैं और परिवार समाज की सुख शांति समृद्धि और अच्छी फसल की कामना करते हैं. करमा की डाली हमें मेहनत एकता प्रेम और प्रकृति की रक्षा का संदेश देती है.

प्रखंड पड़हा राजा शुकु उरांव ने कहा कि सभी समाज के बुजुर्गों माता बहनों युवाओं और हमारे प्यारे सभी लोग को कर्मा त्यौहार के बारे में जानने की जरूरत है. जिला पड़हा दीवान रामलाल उरांव ने कहा कि प्रकृति बचेगी तभी हमारा जीवन और हमारी संस्कृति बचेगी.

कई लोग रहे मौजूद

मौके पर मोती उरांव, रमेश उरांव, करमलाल उरांव समेत कई लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: बरवाडीह पुलिस अंचल कार्यालय का SP ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola