लातेहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश
उपस्थित अधिकारी | Prabhat Khabar Network
लातेहार में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त संदीप कुमार ने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. लापरवाही पर संवेदकों पर कार्रवाई होगी.
लातेहार. उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, पथ निर्माण प्रमंडल, लघु सिंचाई प्रमंडल एवं एनआरइपी के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई.
बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की क्रमवार समीक्षा की. उन्होंने लंबित एवं निर्माणाधीन योजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्य की प्रगति, पूर्णता की समय-सीमा तथा कार्यों में आ रही बाधाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली.
निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश
उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित करें. उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा कार्यों की नियमित रूप से स्थल जांच एवं अनुश्रवण करने का निर्देश दिया.
उन्होंने विशेष रूप से सड़क एवं अन्य आधारभूत संरचना से संबंधित कार्यों में गुणवत्ता मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने, लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा प्रगति की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया.
ये भी पढ़ें: चंदवा में पिकअप ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, पति की मौत; पत्नी गंभीर रूप से घायल
काम में देरी पर संवेदक और एजेंसी की तय होगी जवाबदेही
उपायुक्त ने कहा कि जहां कार्यों में अनावश्यक विलंब हो रहा है, वहां संबंधित संवेदक एवं एजेंसी की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाये. बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले में चल रही विकास योजनाओं को समय पर धरातल पर उतारने का निर्देश दिया है.
कई अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में कार्यपालक अभियंता प्रभाकर सिंह, पुनई उरांव, किशुन मिंज समेत कई सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
.ये भी पढ़ें: रेबीज जागरूकता सप्ताह आज से: झारखंड में 7 दिन चलेगा अभियान, 6 माह में 52,669 डॉग-बाइट मामले
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए