रेबीज जागरूकता सप्ताह आज से: झारखंड में 7 दिन चलेगा अभियान, 6 माह में 52,669 डॉग-बाइट मामले

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर घूम रहे कुत्ते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड में 22-28 सितंबर तक रेबीज जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा. हर दिन करीब 250 मरीज सामने आ रहे हैं, 6 माह में 52,669 डॉग-बाइट मामले दर्ज हुए. जानें बचाव के तरीके.

विज्ञापन

रांची. विश्व रेबीज जागरूकता सप्ताह के तहत झारखंड में 22 से 28 सितंबर तक लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया जाएगा. इस वर्ष की थीम “स्ट्रॉन्गर टुगेदर” है. स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के तहत यह संदेश दिया है कि रेबीज जानलेवा बीमारी है, लेकिन समय पर उपचार और पूर्ण टीकाकरण से इससे बचाव संभव है.

विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना करीब 200 से 250 नए-पुराने मरीज पहुंचने की रिपोर्ट है. अकेले रांची सदर अस्पताल में जनवरी से जून 2026 के बीच 52,669 डॉग-बाइट के मामले दर्ज किए गए थे. इस लिहाज से राज्य में कुत्तों के काटने के बढ़ते मामलों के बीच अभियान लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक किया जाएगा.

पलामू में जनवरी से 22 मई तक 1,573 डॉग-बाइट मामले दर्ज हुए, जिनमें अकेले मई के 22 दिनों में 186 मामले थे. धनबाद मेडिकल कॉलेज में पिछले महीने 25 अगस्त को एक ही दिन 134 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन दी गई.

ये भी पढ़ें: चंदवा में पिकअप ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, पति की मौत; पत्नी गंभीर रूप से घायल

पालतू जानवरों के खरोंच को गंभीरता से लें

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुत्ते, बिल्ली या बंदर के काटने अथवा खरोंचने पर घाव को तुरंत साबुन और बहते साफ पानी से धोना चाहिए. घाव पर मिर्च, तेल या कोई घरेलू पदार्थ नहीं लगाना चाहिए. इसके बाद नजदीकी एंटी रेबीज क्लिनिक पहुंचकर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार टीकाकरण पूरा करना जरूरी है.

अभियान के दौरान पालतू जानवरों का नियमित टीकाकरण कराने की भी अपील की गयी है.

खास बातें

  • कब तक चलेगा अभियान : 22 से 28 सितंबर
  • रांची : छह माह में 52,669 डॉग-बाइट मामले
  • तुरंत उपाय : घाव को साबुन और बहते पानी से धोएं
  • टीकाकरण : चिकित्सक की सलाह के अनुसार पूरा कोर्स लें
  • हेल्पलाइन : आपात स्थिति में एम्बुलेंस के लिए 108, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी व शिकायत के लिए 104 नंबर डायल करें

ये भी पढ़ें: हजारीबाग के त्रिवेणी सैनिक माइंस में हादसा, वाहन की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola