सेवा ही संकल्प अभियान: PM मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान, बालूमाथ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दान किया 11 यूनिट रक्त

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बालूमाथ सीएचसी में सेवा ही संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 11 यूनिट रक्तदान किया. अभियान में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

विज्ञापन

बालूमाथ(लातेहार). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा ही संकल्प अभियान चलाया गया. इसके तहत, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया. बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कैंप लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 11 यूनिट रक्तदान किया. यह रक्तदान ज़रूरतमंदों के जीवन बचाने में सहायक होगा.

विज्ञापन

रक्तदान करने वाले कार्यकर्ता

रक्तदान करने वालों में सागर कुमार, निश्चय कुमार, विशाल कुमार, प्रवेश कुमार सोनी, मुनेश्वर प्रजापति, अनूप कुमार वर्मा, विजय प्रसाद, राजेश यादव, राहुल कुमार, पंकज कुमार पांडे, पप्पू कुमार, और अन्य लोग शामिल हैं.

कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की और समाज सेवा का संकल्प दोहराया.

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के प्रमुख सदस्य

मौके पर बालूमाथ पूर्वी मंडल अध्यक्ष अखिलेश भोक्ता व पश्चिम मंडल अध्यक्ष गजेंद्र हिमांशु समेत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: बंडामुंडा-राउरकेला के बीच विकास कार्य से अक्तूबर में 22 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदलेगा रूट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola