बालूमाथ के मुख्य बाजार से हटेंगे कोयला वाहन? प्रस्तावित बाइपास का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बालूमाथ में कोयला वाहनों से बढ़ी धूल और जाम की समस्या के समाधान के लिए DVC ने प्रस्तावित बाइपास पथ का निरीक्षण किया। जानिए निर्माण की योजना और कब मिलेगी राहत।

विज्ञापन

बालूमाथ. शहर में धूलकण और जाम की समस्या से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है. मंगलवार को डीवीसी द्वारा संचालित तुबैद कोल परियोजना के अधिकारियों ने प्रस्तावित बाइपास पथ का स्थल निरीक्षण किया. अधिकारियों ने बाइपास निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कही.

विज्ञापन

कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर विभुराज सिन्हा समेत अन्य अधिकारियों और कर्मियों ने टमटमटोला स्थित भामाशाह चौक से भारत पेट्रोल पंप होते हुए दिनेश क्रशर जाने वाले मार्ग, बड़का बालूमाथ, तसतबार स्थित डीबीएलएम स्कूल के पीछे से जर्री रेलवे ओवरब्रिज तक प्रस्तावित बाइपास मार्ग का जायजा लिया.

कोयला वाहनों से बढ़ी धूल और जाम की समस्या

बालूमाथ में विभिन्न कोलियरियों से निकलने वाले हाइवा और ट्रकों के कारण मुख्य बाजार में धूलकण और जाम की समस्या बनी हुई है. इससे स्थानीय व्यवसायी और ग्रामीण परेशान हैं. समस्या के समाधान की मांग को लेकर व्यवसायी और ग्रामीण लगातार आंदोलन कर रहे हैं.

व्यवसायी संघ ने 24 सितंबर को सड़क नाकेबंदी करने की चेतावनी भी दी है. ऐसे में प्रस्तावित बाइपास का निर्माण स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

जमीन मालिकों से चल रही बातचीत

कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर विभुराज सिन्हा ने कहा कि बाइपास सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जायेगा. इसके बनने से शहर में धूल और जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है.

उन्होंने बताया कि बाइपास निर्माण के लिए जमीन मालिकों से बातचीत की जा रही है. जमीन लीज पर लेकर प्रस्तावित मार्ग का निर्माण किया जाना है.

मौके पर श्यामल चक्रवर्ती, धनंजय सिंह, अभय शुक्ला, राजनीति सिंह, अरविंद रजक, मुकेश गिरि, गिरजा शंकर सिंह, अमीन गोविंद प्रसाद, शमशाद अंसारी, मो अजहर, जितेंद्र कुमार गुप्ता, नीतीश कुमार, मुकेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola