बालूमाथ में 18 वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच, जन्मजात बीमारियों की हुई स्क्रीनिंग

Updated:
विज्ञापन
जन्मजात हृदय रोग को लेकर बच्चों के लिए जांच शिविर संपन्न

बालूमाथ सीएचसी में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, हृदय रोग के लक्षणों और उपचार के बारे में दी गई जानकारी।

विज्ञापन

बालूमाथ: स्थानीय सीएचसी स्थित ट्रामा सेंटर परिसर में रविवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 18 वर्ष उम्र तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया. शिविर में बच्चों में जन्मजात विकृति, बाल्यावस्था की बीमारियां, पोषक तत्वों की कमी से होने वाली बीमारियां व शारीरिक एवं मानसिक विकास में देरी समेत चार प्रमुख श्रेणियों से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई. जांच टीम ने बच्चों के बाल हृदय स्वास्थ्य की भी जांच की.

डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों में तेज या असामान्य धड़कन, उम्र के अनुसार वजन नहीं बढ़ना, शरीर या होंठों में नीलापन, बार-बार सर्दी-खांसी होना, सांस लेने में परेशानी तथा सामान्य से अधिक पसीना आना जैसे लक्षण दिखाई दें तो जन्मजात हृदय रोग की आशंका हो सकती है. ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर आवश्यक उपचार एवं रेफरल की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया. मौके पर गौरव समेत कई डाक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola