नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान का शुभारंभ, युवाओं ने स्वस्थ जीवन अपनाने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

शपथ लेते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पीएम मोदी ने नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन

लातेहार: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत द्वारा संचालित नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत रविवार को नर्सिंग कौशल कॉलेज व बनवारी साहू महाविद्यालय मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया.

विज्ञापन

अपने वर्चुअल संबोधन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ करते हुए देशवासियों, विशेषकर युवाओं से इस जनआंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि नशा किसी भी युवा की प्रतिभा, उसके परिवार और राष्ट्र के भविष्य को प्रभावित करता है.

विकसित भारत का निर्माण तभी संभव है, जब हमारे युवा नशे जैसी बुराइयों से मुक्त होकर अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं. उन्होंने युवाओं से खेल, योग, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि हर युवा स्वयं नशे से दूर रहे और कम-से-कम एक अन्य व्यक्ति को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करे.

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति शपथ ग्रहण की तथा समाज में नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया. माय भारत लातेहार के उप निदेशक कंचन कुमारी ने कहा कि नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की आधारशिला हैं.

जिले में आगामी 100 सप्ताह तक खेल, फिटनेस, योग, सांस्कृतिक गतिविधियों, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा.

मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, डीईओ गौतम साहू, डीएसई ऋषि कुमार, मुकेश पांडेय, राकेश दूबे, वंशी यादव, नवल किशोर प्रसाद समेत कई विद्यार्थी उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola