हेरहंज : खपिया में फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, पहले मैच में खपिया ने सिकिद को 1-0 से हराया

Updated:
विज्ञापन

टूर्नामेंट शुरू करते अतिथि. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार के खपिया गांव में फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया है. पहले मैच में मेजबान खपिया टीम ने सिकिद को कड़े मुकाबले में 1-0 से हराकर जीत दर्ज की. खेल से शरीर स्वस्थ रहता है, जिप सदस्य ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला.

विज्ञापन

हेरहंज (लातेहार). प्रखंड क्षेत्र के सेरनदाग पंचायत अंतर्गत खपिया गांव में फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य चंचला देवी और समाजसेवी शिवनाथ रजक ने फीता काटकर किया.

विज्ञापन

खेलकूद से शरीर स्वस्थ और मजबूत

इस मौके पर जिप सदस्य चंचला देवी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि खेलकूद से शरीर स्वस्थ और मजबूत रहता है. युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मौका मिलता है.

ये भी पढ़ें: बेतला में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विधायक ने DGP को लिखा पत्र, बेतला और मोरवाई में पुलिस टीओपी की मांग

खपिया ने सिकिद को 1-0 से हराया

टूर्नामेंट के पहले दिन खपिया और सिकिद की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. कड़े मुकाबले में खपिया की टीम ने सिकिद को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की. मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे. कमेंटेटर चंदन कुमार ने अपनी कमेंट्री से खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह बढ़ाया.

ये भी पढ़ें: बेतला नेशनल पार्क में नए सफारी वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर रोक, पुराने वाहनों को कराना होगा रिन्यूअल, PTR ने जारी की गाइडलाइन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola