बरवाडीह: कई माह से खराब थी अंबेडकर चौक की लाइट, समाजसेवी ने कराया ठीक, रोशनी से जगमगा उठा प्रतिमा स्थल

Updated:
विज्ञापन

अंबेडकर चौक बरवाडीह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरवाडीह बस स्टैंड स्थित बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर कई महीनों से खराब पड़ी लाइट समाजसेवी कमलेश कुमार सिंह की पहल पर ठीक करा दी गई है. इस पहल से प्रतिमा स्थल और आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी हो गई है, जिससे रात में इसकी सुंदरता बढ़ गई है.

विज्ञापन

संजय कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

बरवाडीह. बरवाडीह बस स्टैंड स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक के प्रतिमा स्थल पर कई माह से खराब पड़ी लाइट को समाजसेवी कमलेश कुमार सिंह की पहल पर दुरुस्त कराया गया. उन्होंने मिस्त्री को बुलाकर खराब लाइट की मरम्मत करायी और उसे चालू कराया. लाइट चालू होने के बाद शाम होते ही अंबेडकर चौक स्थित प्रतिमा स्थल रोशनी से जगमगा उठा. इससे प्रतिमा स्थल के साथ आसपास के क्षेत्र में भी पर्याप्त रोशनी हो गई है.

रात में प्रतिमा स्थल की सुंदरता भी बढ़ गई

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई माह से लाइट खराब रहने के कारण शाम के बाद प्रतिमा स्थल के आसपास अंधेरा रहता था. अब लाइट दुरुस्त होने से लोगों को सुविधा मिलेगी और रात में प्रतिमा स्थल की सुंदरता भी बढ़ गई है. स्थानीय लोगों ने कमलेश कुमार सिंह की पहल की सराहना की.

अन्य महापुरुषों के प्रतिमा स्थल पर भी होगी रोशनी

समाजसेवी कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि बरवाडीह प्रखंड में स्थापित अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं के स्थलों पर भी रोशनी की व्यवस्था करायी जाएगी. इसी क्रम में सोमवार को विवेकानंद चौक स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थल पर भी रोशनी लगायी जाएगी. उन्होंने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उनके प्रतिमा स्थलों को साफ-सुथरा और रोशनी से युक्त रखना सभी की जिम्मेदारी है. इस कार्य में अंबेडकर विचार मंच के संरक्षक सह अध्यक्ष अवधेश मेहरा, रविंद्र राम और कार्यकर्ता संजय यादव का भी सहयोग रहा. स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थलों की व्यवस्था बेहतर बनाने की इस पहल की सराहना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola