मेडिकल स्टोर के कचरा में नवजात शिशु का अवशेष मिलने पर हुई जांच, दुकान सील

Updated:
विज्ञापन
दुकान की जांच करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

दुकान की जांच करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

लातेहार के मेडिकल स्टोर के कचरे में नवजात शिशु का अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। प्रशासन ने दुकान को सील कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

लातेहार: रेलवे स्टेशन रोड अवस्थित सौम्या मेडिकल स्टोर के कचरा मे नवजात शिशु का अवशेष मिलने की सूचना पर दुकान की जांच की गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी. सूचना पर एसडीओ दिनेश कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, सीओ नंदकुमार राम तथा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंहा मेडिकल स्टोर पहुंचे.

पुलिस ने नवजात के अवशेष को अपने कब्जे में लेकर जांच के भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सौम्या मेडिकल के पास स्थित एक कूड़ेदान में नवजात का अवशेष फेका हुआ था. जिसे नगर पंचायत के सफाई कर्मियो ने देखा. इसके बाद इसकी सूचना नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को दी.

कार्यपालक पदाधिकारी ने इसकी जानकारी तत्काल उपायुक्त को दी. उपायुक्त ने टीम बना कर जांच करने का निर्देश दिया. टीम मेडिकल दुकान पहुंची और जांच शुरू की. मेडिकल स्टोर मे ऑपरेशन करने की कई सामग्री मिली.

इसके बाद दवा दुकान की जांच की गई. जिसमे काफी मात्रा मे एक्सपायरी दवा मिली. जांच टीम मे सदर अस्पताल के चिकित्सक भी शामिल थे. नगर पंचायत ने ट्रेड लाइसेंस की जांच की जो दुकानदार द्वारा नही दिया गया. इसके बाद नगर पंचायत ने दुकान को सील कर दिया.

एसडीओ ने बताया कि मेडिकल दुकान के कचरा से नवजात शिशु का अवशेष मिलने की सूचना पर दुकान की जांच की गई है. पूरी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जायेगी. इसके बाद पुलिस ने संचालक को पूछताछ के लिए हिरासत मे लिया, जिसे देर रात छोड़ दिया गया है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola