झारखंड के माफियाओं का गजब कारनामा, कोयला चोरी करने के लिए निकाल ली नयी तरकीब

Published by : Sameer Oraon Updated At : 26 Feb 2025 9:31 AM

विज्ञापन

लातेहार में कोयला चोरी करने के लिए माफियाओं ने बना लिया अवैध माइंस

Jharkhand Coal Mafia: लातेहार के कोयला माफियाओं ने कोयला चारी करने के लिए जमीन के नीचे अवैध माइंस ही बना दे रहे हैं. यहां से कोयला चोरी कर ट्रैक्टर और हाइवा के जरिये दूसरे स्थानों पर भेजा जाता है.

विज्ञापन

लातेहार : झारखंड के कोयला माफियाओं को अब किसी का डर नहीं है. यही कारण है कि लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में अब वे कोयला की चोरी करने के लिए जमीन खोद कर अवैध माइंस ही बना ले रहे हैं. दरअसल बालूमाथ थाना क्षेत्र के हरैयाखांड़ और आसपास के इलाके में जमीन के नीचे कोयला है. इस कोयले का खनन करने में माफिया जुट गये हैं और वहां अवैध माइंस बना लिया है.

कोयला चोरी कर माफिया कर रहे हैं तस्करी

माफिया आराम से कोयला चोरी कर इसकी तस्करी कर रहे हैं. लातेहार के माफियाओं ने यह अवैध माइंस जेसीबी के जरिये मिट्टी को खोदकर और ट्रेंच बनाकर तैयार किया है. यहां से कोयला चोरी कर इसे ट्रैक्टर और हाइवा के जरिये ईंट भट्टों सहित दूसरे स्थान पर भेजा जाता है. अब तक यहां से लाखों रुपये की कोयला चोरी की जा चुकी है. अमूमन इस इलाके में रात में कोयला चोरी कर इसे आसपास के इलाके में एकत्र किया जाता था. इसके बाद जेसीबी के जरिये बड़े वाहनों में कोयला को लोड कर इसे दूसरी जगहों पर भेजा जाता था.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

कोयला चोरी पर खड़े हो रहे हैं कई सवाल

कोयला चोरी करने वाले जिस तरह संगठित रूप से काम रहे थे, उसके बाद से कई सवाल उठने लगे हैं. सवाल यह है कि इतने बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी हो रही है, लेकिन इसे संरक्षण देने वाले कौन लोग हैं. क्योंकि बिना संरक्षण के रातों रात माइंस बना देना और कोयले की तस्करी करना संभव नहीं हैं.

Also Read: Jharkhand Politics: कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को प्रमंडल और विधायकों को दो-दो जिलों की जिम्मेवारी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola