सेंट जेवियर्स कॉलेज में एआइसीयूएफ का प्रेरणादायी कार्यक्रम

सेंट जेवियर्स कॉलेज में एआइसीयूएफ का प्रेरणादायी कार्यक्रम
महुआडांड़़ प्रखंड के सेंट जेवियर्स कॉलेज में ऑल इंडिया कैथोलिक यूनिवर्सिटी फेडरेशन (एआइसीयूएफ) के अंतर्गत एक सार्थक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत एआइसीयूएफ के सदस्यों ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर की. मौके पर मुख्य प्रवक्ता फादर एडवर्ड मुद्दुसरी एसजे का स्वागत प्राचार्य डॉ फादर एमक. जोस ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया. मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि एआइसीयूएफ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं को जागरूक, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाने का माध्यम है. उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा का उपयोग न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए करें, बल्कि समाज की बेहतरी और कमजोर वर्गों की सेवा के लिए भी करें. उन्होंने यह भी बताया कि एआइसीयूएफ छात्रों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक न्याय की समझ और मानवीय मूल्यों का विकास करता है. प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को एआइसीयूएफ की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. मौके पर एआइसीयूएफ कॉलेज कोऑर्डिनेटर राजीप टिर्की, कॉलेज प्रेसिडेंट सुधा कुषमा, प्रो रेचेल नाग, प्रो स्वाति मिंज, प्रो अंकिता एक्का, प्रो रोनित, प्रो अंशु, प्रो अंकिता, प्रो बंसति समेत कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




