बालूमाथ में अवैध पत्थर लदा हाइवा जब्त, हड़कंप

Updated at : 20 Feb 2025 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
बालूमाथ में अवैध पत्थर लदा हाइवा जब्त, हड़कंप

अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग के माइनिंग इंस्पेक्टर ने अवैध पत्थर लदे एक हाइवा को जब्त किया है.

विज्ञापन

बालूमाथ. अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग के माइनिंग इंस्पेक्टर ने अवैध पत्थर लदे एक हाइवा को जब्त किया है. इस संबंध में थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को बालूमाथ के शहीद चौक के समीप हाइवा (जेएच-19सी-9814) को जांच के लिए रोका गया. इस दौरान चालक वाहन छोड़ वहां से भाग निकला. जांच के दौरान वाहन पर अवैध रूप से लादे गये पत्थर मिले. थाना प्रभारी ने बताया कि यह पत्थर बालूमाथ-खलारी पथ पर सड़क निर्माण का कार्य कर रही कंपनी उपकार इंफ्रा कंस्ट्रक्शन में ले जाया जा रहा था. वाहन को बालूमाथ थाना में रखा गया है. इस कार्रवाई से अवैध खनन व परिवहन करनेवाले माफियाओं में हड़कंप है. पुलिस ने बताया कि जब्त वाहन में करीब 18 टन अवैध पत्थर लोड था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola