पीएम आवास के लिए कोई पैसा मांगे, तो सूचना दें: बीडीओ

Updated at : 20 Feb 2025 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम आवास के लिए कोई पैसा मांगे, तो सूचना दें: बीडीओ

प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास प्लस के लिए सर्वे का काम जारी है. इसका लाभ लेने के लिए जरूरतमंद किसी को पैसे नहीं दें. वह गुरुवार को कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे.

विज्ञापन

चंदवा. प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास प्लस के लिए सर्वे का काम जारी है. इसका लाभ लेने के लिए जरूरतमंद किसी को पैसे नहीं दें. वह गुरुवार को कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास प्लस के लिए सर्वे हो रहा है. सभी पंचायतों में एक-एक सर्वेयर नियुक्त किये गये हैं. जरूरतमंद आवास प्लस एप डाउनलोड कर स्वयं सर्वे कर सकते हैं. आवास देने व दिलाने के नाम पर किसी को रुपया नहीं दें. यदि इसमें किसी कर्मी की संलिप्तता सामने आयी, तो कार्रवाई की जायेगी. बीडीओ ने कहा कि सर्वे दो चरणों में होगा. पहले चरण में नाम चयन होने के बाद दूसरे चरण में कार्यालय की ओर से प्राथमिकता सूची की जांच की जायेगी. अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने बताया कि कुल 10,231 पीएम आवास का लक्ष्य प्राप्त है. प्रखंड में वर्ष 2023-24 में 784 अबुआ आवास का कार्य चल रहा है. इसमें से 174 पूर्ण कर लिए गये हैं. शेष का निर्माण कार्य प्रगति पर है. मौके पर आवास समन्वयक कुशध्वज भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola