जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन संघ का गठन

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन संघ का गठन

जिले के महुआडांड़ में शनिवार को सीडी सिंह की अध्यक्षता में खेल और एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लातेहार जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन संघ गठन को लेकर बैठक हुई.

विज्ञापन

लातेहार. जिले के महुआडांड़ में शनिवार को सीडी सिंह की अध्यक्षता में खेल और एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लातेहार जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन संघ गठन को लेकर बैठक हुई. बैठक का उद्देश्य जिले के युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, प्रशिक्षण प्रदान करना और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान करना है. बैठक में जिले के खेल प्रेमी, प्रशिक्षक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. झारखंड एथलेटिक संघ के अध्यक्ष ने कहा कि हमारा लक्ष्य जिले के युवाओं को खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना और जिले को एथलेटिक्स के क्षेत्र में एक पहचान दिलाना है. बैठक में जिला एथलेटिक्स संघ का गठन किया गया. इसमें रॉबर्ट मिंज को अध्यक्ष बनाया गया. सुशांत कुजूर व तनवीर अहमद उपाध्यक्ष, सुश्री अनुभा खाखा सचिव, एमडी महताब आलम, अजीत पाल कुजूर, तरसियुस कुजूर व कमल कुमार सह सचिव, अमिता रंजना मिंज कोषाध्यक्ष चुने गये. वहीं संजय खाखा, सरिता एक्का, रसिक लकड़ा, लिनुस खलखो, मोती मिंज, अमरेश कुमार सिंह, नीलम कुमारी को कार्यकारी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola