स्थापना के बाद पहली बार 55 चौकीदारों की सेवा संपुष्टि को मिली मंजूरी

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 08 Jun 2026 9:28 PM

विज्ञापन

स्थापना के बाद पहली बार 55 चौकीदारों की सेवा संपुष्टि को मिली मंजूरी

विज्ञापन

लातेहार ़ उपायुक्त संदीप कुमार की विशेष पहल पर जिले के चौकीदारों की लंबे समय से लंबित सेवा संपुष्टि की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. लातेहार जिला बनने के बाद यह पहला मौका है जब चौकीदारों की सेवा संपुष्टि का मामला इस निर्णायक चरण में पहुंचा है. प्रशासनिक स्तर पर की गयी उच्च स्तरीय समीक्षा के बाद कुल 76 चौकीदारों के मामलों पर गंभीरता से विचार किया गया. इनमें से 55 चौकीदारों की सेवा संपुष्टि को अंतिम रूप से स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार, शेष 21 मामलों में सेवा अभिलेखों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों में कुछ तकनीकी त्रुटियां पायी गयीं हैं. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इन त्रुटियों में अविलंब सुधार करते हुए जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है. सेवा सुरक्षा के साथ मिलेगा सरकारी लाभ : लंबे समय से सेवा संपुष्टि नहीं होने के कारण जिले के चौकीदारों को विभिन्न प्रशासनिक एवं सेवा संबंधी लाभ प्राप्त करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. जिला प्रशासन की इस त्वरित और संवेदनशील पहल से चौकीदारों में खुशी का माहौल है. सेवा संपुष्टि होने से अब उन्हें सेवा सुरक्षा के साथ-साथ भविष्य में मिलने वाले विभिन्न वित्तीय व सरकारी लाभों का मार्ग भी प्रशस्त होगा. उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि चौकीदार ग्रामीण प्रशासनिक व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण और मजबूत कड़ी हैं. वर्षों से लंबित उनकी इस मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है. शेष बचे मामलों में भी सुधार के बाद त्वरित कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola