सामाजिक कुरीतियों व शराब के खिलाफ एकजुट होने की अपील

सामाजिक कुरीतियों व शराब के खिलाफ एकजुट होने की अपील
बरवाडीह. सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार सिंह ने अपनी गृह पंचायत चुंगरू में एक पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया है. उन्होंने गांव निवासी प्रेमसागर राम के निधन के बाद उनके दसवां और भोज कार्यक्रम के आयोजन के लिए सहायता राशि उपलब्ध करायी है. जानकारी के अनुसार, प्रेमसागर राम का बीमारी के कारण 29 मई को निधन हो गया था. आर्थिक रूप से कमजोर इस परिवार के सामने सामाजिक व धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी थी. इसकी जानकारी मिलते ही अनिल सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए परिवार की मदद की. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना हर सक्षम व्यक्ति का दायित्व है. ग्रामीणों ने बताया कि श्री सिंह लगातार गरीबों और असहायों की मदद करते रहे हैं. परिजनों व ग्रामीणों ने इस सहयोग के लिए आभार जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










