दो बाइक की टक्कर में पांच घायल

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर में पांच घायल

थाना क्षेत्र अंतर्गत हरैयाटांड़ गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम दो बाइक की सीधी भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

बालूमाथ. थाना क्षेत्र अंतर्गत हरैयाटांड़ गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम दो बाइक की सीधी भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गये. घायलों में बालूमाथ के बलबल निवासी नितेश कुमार (पिता-बीरबल भगत), मुन्ना भगत (पिता-अर्जुन भगत), रंजीत भगत (पिता-स्व बाबूलाल भगत) के अलावा बालूमाथ के भगिया चंदली निवासी विकास मुंडा (पिता-पलटन मुंडा) व अनुज कुमार (पिता-बिडला मुंडा) शामिल हैं. जानकारी के अनुसार विकास व अनुज एक बाइक से चंदवा से कपड़ा खरीद चंदली-भगिया जा रहे थे. वहीं दूसरी बाइक पर सवार होकर नीतीश, मुन्ना व रंजीत मुरपा पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरा बलबल जा रहे थे. इसी दौरान तीखे मोड़ के पास दोनों बाइक की टक्कर हो गयी. आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola