ePaper

सूर्य उपासना का पर्व छठ प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास से संपन्न

Updated at : 28 Oct 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
सूर्य उपासना का पर्व छठ प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास से संपन्न

सूर्य उपासना का पर्व छठ प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास से संपन्न

विज्ञापन

महुआडांड़. सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा प्रखंड में भक्तिमय वातावरण में पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया. पर्व को लेकर छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था. प्रखंड के रामपुर नदी घाट, बोहटा नदी घाट, चटकपुर स्थित बुढ़ा नदी घाट, हामी नदी घाट, राजडंडा नदी घाट व नेतरहाट स्थित घाट में व्रतियों ने सोमवार को अस्ताचलगामी एवं मंगलवार को उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित कर सुख-शांति की कामना की. प्रखंड मुख्यालय स्थित रामपुर नदी छठ घाट पर भगवान भास्कर की मूर्ति स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की गयी. छठ पूजा में विधि व्यवस्था बनाये रखने काे लेकर बीडीओ सह सीओ संतोष बैठा, डीएसपी शिवपूजन बहेलिया, थाना प्रभारी अरविंद होंरेंज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रही. हिंदू महासभा की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. नवयुवक संघ के युवकों ने रामपुर मुख्य सड़क से छठ घाट तक आकर्षक लाइटों से सजाया था. मौके पर हिंदू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि भुनेश्वर सिंह, शंभू प्रसाद, बिहारी लाल जायसवाल, हिंदू युवा वाहिनी मुकेश कुमार, भाजयुमो जिला अध्यक्ष छोटू राजा, सीताराम प्रसाद गुप्ता,प्रिंस कुमार समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. घाटों में दिखा श्रद्धा, भक्ति व सामाजिक समरसता का संगम

हेरहंज ़ लोक आस्था का महापर्व छठ मंगलवार को अर्घ के साथ ही संपन्न हो गया. प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीराम जानकी मंदिर तालाब, करनदाग नदी छठ घाट के अलावे चिरू बस स्टैंड छठ तालाब, सेरनदाग छठ तालाब, तासु नदी छठ घाट, कसियाडीह नदी छठ घाट, सलैया तालाब स्थित छठ घाट समेत अन्य छठ घाट में मंगलवार को श्रद्धा, संयम व भक्ति का संगम दिखा. सोमवार की शाम व मंगलवार की सुबह घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. मंगलवार को उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ देकर व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र व सद्भावना की कामना की. त्योहार को लेकर प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था थी. सभी घाट में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था व सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी थी. स्थानीय युवा व कई स्वयंसेवी संगठनों ने श्रद्धालुओं के सेवार्थ सेवा कार्य किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola