मुरपा में हाथियों ने तरबूज की खेती को रौंदा

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
मुरपा में हाथियों ने तरबूज की खेती को रौंदा

प्रखंड क्षेत्र के मुरपा पंचायत में जंगली हाथियों के झुंड ने बुधवार की रात जमकर उत्पात मचाया.

विज्ञापन

बालूमाथ. प्रखंड क्षेत्र के मुरपा पंचायत में जंगली हाथियों के झुंड ने बुधवार की रात जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान मुरपा पंचायत के मुखिया अजय टाना भगत के खेतों में लगे तरबूज की फसल को रौंद दिया. इससे करीब दो लाख रुपये का नुकसान का आकलन लगाया गया है. मुखिया ने बताया कि बुधवार की देर रात 12 से 15 की संख्या में आये हाथियों के झुंड ने खेत में घुसकर फसलों को रौंद डाला. मुरपा पंचायत में हाथियों का उत्पात बढ़ता जा रहा है. लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लोग डर के साये में जीने को विवश हैं. इसके बावजूद हाथियों के झुंड को भगाने के लिए वन विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola