ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत, युवक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत, युवक गंभीर

ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत, युवक गंभीर

विज्ञापन

बालूमाथ. बालूमाथ-मुरपा पथ पर पिंडारकोम गांव के समीप गुरुवार को एक अनियंत्रित अज्ञात ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को जोरदार धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में बिशनपुर निवासी उर्मिला देवी (35 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि उसका भतीजा मुकेश कुमार राम (21 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि दोनों बालूमाथ से अपने घर बिशनपुर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर उन्हें धक्का मार फरार हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ दयानंद प्रसाद ने उर्मिला देवी को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ट्रैक्टर की तलाश में जुटी है. कुटुंब न्यायालय ने चंदवा थाना प्रभारी का वेतन रोकने का दिया आदेश

लातेहार. भरण-पोषण मूल वाद संख्या 2/2022 की सुनवाई करते हुए कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सैयद सलीम फातमी की अदालत ने विपक्षी को पकड़कर न्यायालय में हाजिर नहीं करने पर चंदवा थाना प्रभारी का वेतन रोकने का आदेश पारित किया है. चंदवा निवासी अनिता देवी ने अपने पति सोहराई उरांव के खिलाफ कुटुंब न्यायालय में वर्ष 2022 में भरण-पोषण वाद दायर किया था. अनिता देवी के अधिवक्ता बनवारी प्रसाद ने बताया कि अब तक उनके पति द्वारा भरण-पोषण के लिए किसी प्रकार की सहायता राशि नहीं दी गयी है. जिस पर न्यायालय ने चंदवा थाना प्रभारी के खिलाफ उक्त आदेश पारित किया है. सोहराई उरांव गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola