ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर, रिम्स रेफर

Updated:
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर, रिम्स रेफर

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर, रिम्स रेफर

विज्ञापन

लातेहार ़ सदर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर गुरुवार अहले सुबह करीब 4:30 बजे हुए सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना उत्क्रमित उच्च विद्यालय (आश्रम) के समीप घटी, जहां एक ट्रैक्टर से सीधी भिड़ंत में युवक का एक हाथ और पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. शादी समारोह से लौट रहा था युवक : जानकारी के अनुसार, छिपादोहर निवासी अजय सिंह (पिता राजन सिंह) पतरातू गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहा था. इसी दौरान आश्रम स्कूल के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि अजय बाइक से उछलकर कई फीट दूर जा गिरा और लहूलुहान हो गया. व्यवसायी ने दिखायी मानवता: हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय छड़-सीमेंट व्यवसायी सुरेंद्र प्रसाद तुरंत घर से बाहर निकले. उन्होंने घायल युवक की नाजुक स्थिति देख तत्काल 112 डायल कर पुलिस को सूचित किया. एंबुलेंस का इंतजार किये बिना, श्री प्रसाद ने मानवता का परिचय दिया और अपने निजी टेंपो से घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि बाइक पर दो लोग सवार थे, जिन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी. सूचना मिलते ही होटवाग गांव से रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंचे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola