हाथियों ने दो घरों को पहुंचाया नुकसान

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
हाथियों ने दो घरों को पहुंचाया नुकसान

थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलसू पंचायत के बारीबाद गांव में शनिवार की रात जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया.

विज्ञापन

बारियातू. थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलसू पंचायत के बारीबाद गांव में शनिवार की रात जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया. देर रात करीब एक बजे हाथियों के झुंड ने दो मजदूरों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. पीड़ित टहलू यादव व वंशी यादव ने बताया कि उनके घरों को क्षतिग्रस्त कर घर में रखे अनाज व सामग्री हाथी चट कर गये. दोनों घटनाओं में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है. टहलू ने बताया कि हाथियों का झुंड पहले उसके घर में घुसा और दीवार तोड़ दी. घर में रखे कुर्सी, बर्तन समेत अन्य सामान को नष्ट कर दिया. वहीं चावल, गेहूं, महुआ, मक्का समेत घर के सामान हाथी खा गये. इसके बाद हाथी बंशी यादव के घर गये. घटना के बाद परिवार ने प्रशासन व वन विभाग से मुआवजे की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola