हाथियों ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का गेट किया क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन
हाथियों ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का गेट किया क्षतिग्रस्त

हाथियों ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का गेट किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन

बालूमाथ़ जंगली हाथियों के झुंड ने रविवार की देर रात प्रखंड मुख्यालय के तसतबार गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का मेन गेट क्षतिग्रस्त कर दिया. गेट क्षतिग्रस्त होने के बाद आवासीय विद्यालय की छात्राओं के सामने सुरक्षा की समस्या आ गयी है. जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब आधा दर्जन जंगली हाथियों का झुंड विद्यालय के समीप आ धमका. गेट तोड़कर विद्यालय के भीतर घुसने का प्रयास किया. इस दौरान विद्यालय में रहनेवाली बच्चियों और शिक्षिकाओं ने साहस का परिचय दिया. विद्यालय के भीतर से ही टॉर्च की रोशनी से हाथियों को अंदर आने से रोक दिया. छात्राओं ने बताया कि अगर हाथियों का झुंड विद्यालय के अंदर प्रवेश कर जाता तो भारी नुकसान होता. विद्यालय में खाने-पीने का काफी सामान रखा हुआ है. इससे छात्राओं को भी नुकसान पहुंचने का डर था. सूचना के बाद सोमवार को शेरेगड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र उरांव विद्यालय पहुंचे. स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाया. कहा कि विभाग की लापरवाही किसी दिन बड़ी घटना को अंजाम देगी. जिला प्रशासन से हाथियों के झुंड को दूर भगाने की मांग की है. बाइक से गिरकर युवक घायल, रिम्स रेफर

बालूमाथ़ रांची-चतरा मुख्य पथ पर बालूमाथ थाना अंतर्गत शहीद चौक के समीप सोमवार को बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी पहचान अरुण उरांव पिता माधव उरांव (ग्राम बसिया, बालूमाथ) के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार अरुण बाइक की मदद से अपने घर से बालूमाथ जा रहा था. इसी दौरान शहीद चौक के समीप अनियंत्रित हो���र गिर गया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां डॉ अलीशा टोप्पो ने उसका प्राथमिक उपचार किया. युवक की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola