पूर्वी वन क्षेत्र के रेंजर ने अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया

Updated at : 20 Feb 2025 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी वन क्षेत्र के रेंजर ने अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया

झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर प्रखंड के पूर्वी वन क्षेत्र के रेंजर उमेश कुमार दुबे ने पश्चिमी वन क्षेत्र के अलावा बेतला, महुआडांड़ वन क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया.

विज्ञापन

गारू (लातेहार). झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर प्रखंड के पूर्वी वन क्षेत्र के रेंजर उमेश कुमार दुबे ने पश्चिमी वन क्षेत्र के अलावा बेतला, महुआडांड़ वन क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया. वहीं लातेहार के रेंजर नंदकुमार मेहता ने बारेसाढ़ वन क्षेत्र का अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया. प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि यह निर्णय प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने एवं वन संरक्षण को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है. विभाग को उम्मीद है कि अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में वन संरक्षण और सुरक्षा कार्यों को और प्रभावी तरीके से लागू करेंगे. लातेहार के रेंजर नंदकुमार महतो लंबे समय तक प्रखंड के अलावा महुआडांड़ और बेतला में कार्य कर चुके है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola