दिशोम गुरू की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, महज 12 यूनिट ही रक्त संग्रह

Updated:
विज्ञापन

रक्तदान करता युवक. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंदवा में दिशोम गुरू की पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में 12 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। झामुमो की पहल पर जरूरतमंदों की मदद के लिए शिविर लगाया गया था।

विज्ञापन

चंदवा,लातेहार: दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चंदवा में झामुमो की प्रखंड कमेटी की पहल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. पूरे दिन चले इस शिविर में 12 रक्तवीरों ने रक्तदान किया. ब्लड बैंक लातेहार की मेडिकल टीम रक्त संग्रह के लिए यहां पहुंची थी.

विज्ञापन

शिविर में कुमार नवनीत, ब्रह्मदेव प्रजापति, मोहित कुमार समेत 12 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया.

स्वस्थ लोगों से रक्तदान की अपील

झामुमो नेता अंकित तिवारी ने कहा कि रक्तदान महादान है. प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, ताकि किसी जरूरतमंद की मदद हो सके. उन्होंने कहा कि रक्तदान के लिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए.

शिविर में मो. सरफराज, ऋतुराज जायसवाल, दीपक कुमार गुप्ता, मो. अदनान, दिलीप प्रसाद, प्रतीक सिन्हा, मो. महताब अंसारी, जैद अंसारी, राहुल कुमार, अजय उरांव समेत अन्य लोग मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola