स्कूल में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, CRPF अधिकारियों और विद्यार्थियों ने साथ गाया राष्ट्रीय गीत

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित अधिकारी व बच्चे | Prabhat Khabar Network

लातेहार के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के अधिकारियों और छात्रों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत गाकर देशभक्ति का संदेश दिया।

विज्ञापन

लातेहार: जिला मुख्यालय में संचालित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में बुधवार को सीआरपीएफ 11 बटालियन के अधिकारियों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत गाया. विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का आयोजन सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेंट के नेतृत्व में किया गया.

इस दौरान अधिकारियों और विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गीत का सामूहिक रूप से गायन किया. कमांडेंट श्री कुमार ने वंदे मातरम् के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावना का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि यह गीत आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र की प्रगति की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता रहेगा.

मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी रतींद्र नाथ मिश्र एवं पितबास पंडा, उप कमांडेंट शोभनाथ, राजीव रंजन प्रताप, सहायक कमांडेंट, विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह समेत कई शिक्षक और बच्चे उपस्थित थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola